बागपत। भारतीय खेल प्राधिकरण के सोनीपत स्थित सेंटर के लिए जिले के संतोषपुर गांव के पहलवान विपिन खताना का चयन हुआ है। जनता वैदिक इंटर कॉलेज नौरोजपुर गुर्जर में 12वीं के छात्र ने ट्रायल दिया था। पिता दस बहार ने बताया कि प्राधिकरण की ओर से पत्र प्राप्त हो गया है। शुक्रवार को विपिन को आमद दर्ज करानी है।
कबड्डी टीम के चयन के लिए ट्रायल सात को
दोघट। शाहमल स्मारक इंटर कालेज बिजरौल में सात फरवरी को एम्चोर कबड्डी एसोसिएशन के तत्वावधान में सीनियर वर्ग कबड्डी टीम के चयन के लिए खिलाड़ियों का ट्रायल लिया जाएगा। कोच सतेंद्र कुमार, धर्मेंद्र कुमार, कुलदीप सिंह, बिजेंद्र सिंह, मंशा आदि खिलाड़ियों की योग्यता परखेंगे। यह जानकारी एसोसिएशन के जिला सचिव नरेंद्र सिंह दी।