बड़ौत में पहलवान संदीप तोमर का स्वागत करते नागरिक।
- फोटो : अमर उजाला
बागपत। रियो ओलंपिक के लिए चुने जा चुके ख्यातिलब्ध पहलवान संदीप तोमर का डीएम और एसपी ने अभिनंदन किया। डीएम ने कहा कि बच्चों को ऐसे खिलाड़ियों से प्रेरणा लेनी चाहिए। शिक्षा के साथ-साथ पढ़ाई भी जरूरी है।
बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में डीएम हृदय शंकर तिवारी और एसपी रवि शंकर छवि ने मलकपुर गांव के पहलवान संदीप तोमर का अभिनंदन किया। डीएम ने कहा कि स्कूली स्तर पर प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मंच मिलता है। शिक्षक और अभिभावक बच्चों को प्रोत्साहित करें। खेलों से बच्चों को रोजगार मिलता है।
प्रदेश में बागपत जिले ने सबसे ज्यादा पहलवान दिए हैं। युवा अपने जीवन में अनुशासन अपनाएं। एसपी ने भी पहलवान की प्रशंसा की। अर्जुन अवार्डी शौकेंद्र पहलवान और अन्य लोग रहे।
बड़ौत। रालोद नेता अरुण तोमर उर्फ बॉबी के नेतृत्व में मलकपुर गांव के अंतरराष्ट्रीय पहलवान संदीप तोमर का सागर पैलेस होटल में स्वागत किया। इस अवसर पर अरुण तोमर ने कहा जनपद में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। सरकार द्वारा कुछ सुविधा न दिएं जाने पर भी वे लगातार अपनी मेहनत व लगन से क्षेत्र व जनपद का नाम रोशन कर रहे है।
उन्होंने खिलाड़ी संदीप तोमर के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसमें चौधरी अतल सिंह, चौधरी अशोक कुमार, धर्मेंद्र तोमर, यशपाल, दीपक, यशवीर, कंवर पाल, राहुल, कृष्णपाल, आशीष आदि शामिल रहे।