फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

108 दीपकों से भगवान शांतिनाथ की आरती की

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खेकड़ा। मोहल्ला अहिरान स्थित श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में भगवान शांति नाथ का जन्म तप और निर्वाण कल्याण महोत्सव शनिवार से शुरू हुआ। प्रथम दिन श्रद्धालुुुओं ने 108 दीपकों से भगवान शांतिनाथ की आरती की। रविवार को भगवान शांतिनाथ का निर्वाण लड्डू चढ़ाने के साथ प्रभु की पालकी यात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन

मोहल्ला अहिरान स्थित श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में चतुर्थ कालीन प्रभु शांतिनाथ की प्रतिमा विराजमान है। शनिवार को मंदिर में भगवान शांतिनाथ के दो दिवसीय जन्म तप और निर्वाण कल्याण महोत्सव कार्यक्रम शुरू हुआ। अनुष्ठान के प्रथम दिन सुबह छह बजे शांति विधान पाठ हुआ। श्रद्धालुुुओं ने 108 दीपकों से भगवान शांतिनाथ की आरती की। शाम को भजन संध्या कार्यक्रम में भगवान शातिनाथ को समर्पित भजनों की धुनों पर श्रद्धालु भाव विभोर होकर झूम उठे। भगवान शांतिनाथ की जयजयकार से मंदिर परिसर गूंज उठा। रविवार की सुबह प्रभु का अभिषेक, पूजन और निर्वाण लड्डू चढ़ाया जाएगा। इसके बाद बैंडबाजों के साथ भगवान शांतिनाथ की पालकी यात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान सुरेेंद्र जैन, महेश चंद जैन, विकास जैन, सुशील जैन, प्रदीप जैन आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें