फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: 108 दीपों से की भगवान पार्श्वनाथ की पूजा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खेकड़ा। कस्बे में बड़ागांव मार्ग पर निर्भय एनक्लेव स्थित पार्श्वनाथ पद्मावती धाम जैन मंदिर में रविवार को कलिकुंड पार्श्वनाथ विधान हुआ। इसमें श्रद्धालुुओं ने भगवान पार्श्वनाथ की नित्य नियम पूजा की।
विज्ञापन

भगवान का प्रासुक जल से अभिषेक, शांतिधारा की। इसके बाद आर्यिका सरस्वती माता के सानिध्य में कलिकुंड पार्श्वनाथ विधान शुरू हुआ। श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ की विधि विधान पूर्वक 108 दीपों से पूजा की। आर्यिका सरस्वती माता ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि कलिकुंड विधान दुखों को हर लेने वाला विधान है। सभी को विधान में भाग लेकर भगवान पार्श्वनाथ की पूजा कर अपने जीवन को सुखमय बनाना चाहिए। इस दौरान दीपक जैन, विकास जैन, संदीप जैन, महेश जैन, प्रदीप जैन, मुकेश जैन, राजीव जैन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें