फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की चेतावनी पर श्रमिकों को किया नजरबंद

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। भगवानपुर नांगल में सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन सौंपने की चेतावनी पर बड़ौत श्रमिक एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रवीण कुमार सहित अन्य पदाधिकारियों को रविवार रात गुराना रोड स्थित उनके आवास पर पुलिस ने नजरबंद कर लिया।
विज्ञापन

सोमवार सुबह एसोसिएशन के अध्यक्ष ने नेहरू रोड पुलिस चौकी प्रभारी नीतू सिंह को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। एसोसिएशन के अध्यक्ष की मांग है कि बुधवार को नगर में साप्ताहिक बंदी को पूरी तरह से प्रभावी बनाया जाए। बंदी में दुकानें खोलने पर दुकानदारों पर कार्रवाई की जाए। श्रमिकों को साप्ताहिक अवकाश दिया जाए। बताया कि बड़ौत में पिछले दस साल से श्रम पवर्तन अधिकारी नहीं है, जिनकी नियुक्ति की जाए। श्रमिकों को अपनी परेशानियों को लेकर 20 किमी दूर बागपत जाना पड़ता है। बताया कि लंबे समय से इन मांगों को उठाया जा रहा है मगर आज तक कोई समाधान नहीं हुआ है। वहीं जांच अधिकारी दीक्षित कुमार ने ज्ञापन को मुख्यमंत्री को भिजवाने का श्रमिक को आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें