सांस्कृतिक कार्यक्रम में नृत्य प्रस्तुति देते बच्चे।
- फोटो : अमर उजाला
बड़ौत। क्रिस्तु ज्योति कान्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सोमवार को सेंट फ्रांसिस दिवस को श्रमिक दिवस के रूप में मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रम में भाग लिया।
शुभारंभ प्रार्थना गीत पर नृत्य से किया। इसमें विद्यालय के सभी श्रमिक भाई-बहनों को छोटे-छोटे पौधे भेंट कर सम्मानित किया। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। इसमें तनिषा, युविका, अभिजीत आदि बच्चों ने श्रमिकों के महत्व को दर्शाया। श्रेया, शालिनी, अनंत कौशिक, अचित्य और अनंत तोमर आदि बच्चों ने मुधर गीत पर नृत्य कर सबको मन मुग्ध कर दिया।
श्रमिक भाई-बहनों ने भी गायन और नृत्य किए। विद्यालय की मैनेजर सिस्टर रिनी जार्ज ने श्रमिक भाई-बहनों के कार्यों की प्रशंसा की। प्रधानाचार्य सिस्टर जस्सी जोश ने सेंट फ्रांसिस के त्यागमीय जीवन पर प्रकाश डाला । अंत में जैम्स भैय्या ने विद्यालय परिवार को धन्यवाद दिया और बच्चों के अच्छे जीवन की शुभकामनाएं दी।