फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर से गिरकर मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। बड़ागांव मार्ग पर शनिवार को ट्रैक्टर से गिरकर एक पल्लेदार की मौत हो गई। परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही उनके शव का अंतिम संस्कार कर दिया। सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

इस हादसे में कस्बा निवासी सूरजपाल (45) की मौत हुई है। दो दिन से वह नगर स्थित खाद्य गोदाम से सरकारी गेहूं चावल दुकानदारों की गाड़ी में लादने का काम कर रहे थे। शुक्रवार की शाम गांव डगरपुर के राशन डीलर ने गोदाम से राशन लिया। सूरजपाल राशन को दुकान तक पहुंचाने के लिए ट्रैक्टर पर बैठकर चले गए। बड़ागांव मार्ग पर खैला मोड़ के पास ट्रैक्टर से नीचे गिर गए और उनके सिर के ऊपर से ट्राली का पहिया उतर गया। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें