फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरुषों से ज्यादा महिलाएं बीमार, बच्चों में बढ़ा कुपोषण

विज्ञापन
बागपत के स्वास्थ्य केन्द्र पर इलाज के लिए लगी मरीजों की भीड़। (फाइल फोटो) - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बागपत। महिलाओं की सेहत सुधरने का नाम नहीं ले रही हैं। पुरुषों से ज्यादा महिलाएं बीमार हैं। बच्चे भी कुपोषण की चपेट में हैं। मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में सामने आए रोगियों की रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। चर्म रोग के मरीज सबसे ज्यादा हैं। सांस और शुगर की बीमारी भी देहात में सबसे ज्यादा बढ़ रही है।
विज्ञापन

पहली बार आयोजित आरोग्य मेलों में 23 कैंप लगाकर 1993 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इसकी जांच रिपोर्ट चौंकाने वाली है। शासन को भेजी गई रिपोर्ट से पता चलता है कि जिले में पुरुषों से ज्यादा महिलाएं बीमारी की चपेट में है। कैंप में 1225 महिलाओं ने जांच कराई, जबकि पुरुषों की संख्या सिर्फ 768 रही। जांच के लिए 312 बच्चे भी पहुंचे। जाहिर है कि महिलाएं सबसे अधिक बीमार मिली हैं। यही नहीं महिलाओं की बीमारी का असर बच्चों में भी देखने को मिला है। जिले में 16 कुपोषित बच्चे चिह्नित किए गए हैं।
धनौरा सिल्वरनगर में बढ़ा कुपोषण
बागपत। धनौरा सिल्वरनगर गांव बीमारी की चपेट में आ गया है। अकेले गांव में नौ बच्चे कुपोषित मिले हैं जबकि कैंप में जांच के लिए सिर्फ 15 बच्चे ही लाए गए थे। जांच के लिए 30 पुरुष, 56 महिला और 15 बच्चे पहुंचे थे। सांस के रोगियों की संख्या नौ, शुगर के 12, उदर रोगी 15 चर्म रोगी दस मिले हैं। मुलसम और रटौल में दो-दो बच्चे कुपोषित मिले हैं।
विज्ञापन

अमीनगर सराय शुगर और किशनपुर में चर्म रोग
बागपत। जिले में चर्म रोग के 491, सांस के रोगी 232 और शुगर के 161 मामले सामने आए हैं। अमीनगर सराय में शुगर के सबसे ज्यादा 32 मामले सामने आए हैं। इसके अलावा यहां चर्म रोगी 60 और उदर रोगी 50 मिले हैं। किशनपुर में सबसे ज्यादा 115 चर्म रोगी सामने आए हैं।
विज्ञापन

23 जगह कैंप लगाए गए थे, रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। मरीजों को नि:शुल्क दवाईयां दी गई है। रोगियों को उपचार किया जाएगा। -
डॉ आरके टंडन, सीएमओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें