खेकड़ा। ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में नियुक्त महिला रसोइयों ने मानदेय बढ़ाए जाने समेत विभिन्न समस्याओं को लेकर धरना दिया। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
खेकड़ा ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय में नियुक्त महिला रसोइयों ने कहा कि कई वर्षों से उनका मानदेय नहीं बढ़ाया जा रहा है। इस कारण उन्हें परिवार का भरण पोषण करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
साकरौंद गांव के प्राथमिक विद्यालय की रसोईया मुनेश देवी, सुन्हैड़ा गांव के प्राथमिक विद्यालय की गीता देवी, सुनीता देवी और खेकड़ा के प्राथमिक विद्यालय नंबर पांच की पूनम और बालेश देवी को कार्य करने से मना कर दिया गया।
उन्होंने रसोइयों को राजनीतिक द्वेष से ना हटाने, एमडीएम योजना को ठेकेदारी करने से रोके जाने, और रसोइयों का बीमा कराए जाने, ग्राम प्रधानों और शिक्षकों कि इस कार्रवाई पर रोक लगाने की डीएम से मांग की है। समय रहते मांग न माने जाने पर 27 फरवरी को जिला मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर देने की चेतावनी दी।
मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष राज कटारिया, बेबी देवी, नसीम, पुष्पा, कविता, ममता, सुनीता, पूनम, मुनेश, बबीता, नेहा, मोनिका, राकेश, पिंकी, शालू, कमला, मुनेश, पूनम, बालेश, संतोष आदि रसोईया शामिल रहीं। एसडीएम अपूर्वा यादव का कहना है कि मामले की जांच कराकर रसोइयों की समस्या का समाधान कराया जाएगा।