फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: करवाचौथ की तैयारी में जुटीं महिलाएं, बाजारों में भीड़ तो ब्यूटी पार्लर भी फुल

विज्ञापन
करवा चौथ की रौनक: जब हर नारी कहे सजना है मुझे सजना के लिए:- बागपत की शौकत मार्किट में करवा चौथ
विज्ञापन
- सोने पर महंगाई की मार तो आर्टिफिशियल गहनों की तरफ बढ़ा महिलाओं का रूझान
विज्ञापन

- साड़ियों की दुकानों पर भी लगी महिलाओं की भीड़, 10 अक्तूबर को मनाया जाएगा करवाचौथ पर्व
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। करवाचौथ त्योहार को लेकर महिलाएं तैयारी में जुट गईं हैं और ब्यूटी पार्लर भी फुल हो चुके हैं। दस अक्तूबर को मनाए जाने वाले पर्व को देखते हुए साड़ियों की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ लगी है तो इस बार सोने के स्थान पर महिलाएं आर्टिफिशियल गहनों की तरफ ज्यादा ध्यान दे रहीं हैं।
सजावट के सामान, मेहंदी, नए कपड़े, आभूषण, ब्यूटी पार्लर और उपहारों की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ देखी जा रही है। शॉपिंग करने आई महिला साक्षी कहतीं हैं कि करवाचौथ हर साल मेरे लिए खास होता है। इस दिन पति की लंबी उम्र की कामना करते हुए साड़ी और ज्वेलरी खरीदना हमारी परंपरा है। बाजारों की रौनक देखने लायक है। प्रेम का कहना है कि इस समय बिक्री सबसे ज्यादा होती है। इस सप्ताह बिक्री लगभग 40 फीसदी ज्यादा बढ़ जाती है। महिलाएं विशेष सजावट, मेहंदी और पारंपरिक कपड़े खरीदती हैं। वहीं महिलाओं ने करवाचौथ त्योहार को लेकर ब्यूटी पार्लर भी बुक करा दिए है, ताकि त्योहार के दिन किसी भी तरह की परेशानी न उठानी पड़े।
विज्ञापन



रंग और खुशियों का मेल

बाजारों में साड़ियों, लहंगे, चुड़ियों और झुमकों के साथ-साथ करवाचौथ की पारंपरिक सजावट भी दिखाई देती है। लाल और गहरे गुलाबी रंग की साड़ियों में सजी महिलाएं हाथों में चूड़ियों और पोटली लेकर दुकानों की ओर बढ़ती दिख रही हैं। सामान्य भीड़ के बीच महिलाएं अपने दोस्तों और परिवार के साथ फोटो खिंचवा रही हैं। बाजारों की रौनक देखकर लगता है कि त्योहार सिर्फ पूजा का नहीं, बल्कि खुशियों और तैयारियों का भी है।


इन डिजाइन की ज्वेलरी की अधिक मांग
सोने व चांदी पर महंगाई की मार के कारण महिलाएं आर्टिफिशियल ज्वेलरी की तरफ ज्यादा ध्यान दे रही है। विक्रेता जाकिर के अनुसार आर्टिफिशियल ज्वेलरी में अमेरिकन डायमंड ज्वेलरी, एंटीक ज्वेलरी, सिल्वर गोल्ड ज्वेलरी, गोल्ड प्लेटेड ज्वेलरी की अधिक मांग है। इन डिजाइन की आर्टिफिशियल ज्वेलरी लोग खूब खरीद रहे हैं। ज्यादातर महिलाएं विवाह सहित अन्य कार्यक्रमों में आर्टिफिशियल ज्वेलरी ही पहन रही हैं।



- ब्यूटी पार्लर में अभी से बुकिंग करा दी है। बाजार से पूजा का सामान भी खरीद लिया गया है। सभी तैयारियां पूरी हो गई है और त्योहार को लेकर काफी उत्साह है। शालू, बागपत
विज्ञापन


- करवाचौथ के लिए पहले से ही तैयारी शुरू कर दी थी, क्योंकि दो दिन पहले भीड़ अधिक हो जाती है। बाजार से श्रृंगार का सामान भी खरीद लिया है और पार्लर भी बुक कर लिया गया है। त्योहार की सभी तैयारी हो चुकी है। सुधा रानी, मवीकलां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें