फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ की महिला को 80 हजार में बेच दिया

Fri, 04 Mar 2016 01:23 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत में मेरठ की एक महिला को बागपत में बेचने का मामला सामने आया है। महिला के पति ने सिंघावली अहीर थाना पर पहुंचकर पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी को मेरठ की एक महिला ने बिचपड़ी गांव के लोगों को 80 हजार रुपये में बेच दिया है। उसकी पत्नी को वहां पर बंधक बनाकर रखा जा रहा है।
विज्ञापन


मेरठ निवासी युवक ने बताया कि उसकी पत्नी शादी समारोह में खाना बनाने जाती थी। उसे मेरठ की एक महिला ही शादियों में भेजती थी। आरोपी महिला के कहने पर रविवार को उसकी पत्नी घर से शादी समारोह में जाने के लिए कहकर आई थी। उसके बाद लौटी नहीं। बृहस्पतिवार को उसकी पत्नी ने फोन से बताया कि वह बागपत के बिचपड़ी गांव में है।

उसे यहां पर बंधक बनाकर रखा जा रहा है। जब वह अपने परिजनों के साथ मिलकर बिचपड़ी में उस मकान पर पहुंचा, तो वहां पर रहने वाले लोगों ने बताया कि उन्होंने मेरठ की महिला से 80 हजार रुपये में इस महिला को खरीदा है। वे अपने मूक-बधिर युवक से उसकी शादी करेंगे। उन्होंने उसकी पत्नी को देने से इंकार कर दिया है। बाद में उसने इसकी शिकायत सिंघावली अहीर पुलिस से की।  थाना प्रभारी सुभाष चंद यादव का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। महिला से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


पहले भी लगती रही है बोली
बागपत। बागपत में महिलाएं पहले भी बेची जा चुकी है। निवाड़ा गांव में पिछले वर्ष महिला की बोली लगी थी। पुलिस मौके पर पहुंची भी थी, लेकिन पुलिस ने किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की थी। इसके अलावा बड़ौत क्षेत्र में कई बार महिलाओं की बोलती लग चुकी है। खेकड़ा क्षेत्र में तो आंध्र प्रदेश की युवती को बागपत में बेचा गया था। वहां की पुलिस ने यहां पर दबिश भी दी थी। उसके बावजूद बागपत पुलिस अफसर महिलाओं को बेचने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करते है। इससे उनकी हौसले बुलंद हो रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें