फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी के फंदे पर लटका मिला महिला का शव, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
अमीनगर सराय। सिंघावली अहीर गांव में शनिवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। उसके मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

सिंघावली अहीर गांव में बीती 30 वर्षीय रुखसार पत्नी नवाब का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला। इसकी पाकर पहुंचे मायके वालों ने सुसराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया। मृतक के पिता शमशाद निवासी गांव तिसंग जिला मुजफ्फरनगर ने बताया कि उसकी बेटी की शादी 12 साल पहले सिंघावली अहीर गांव के नवाब पुत्र सलीम के साथ हुई थी।
आरोप है कि शादी के बाद से ही सुसराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थेे। शनिवार को उसकी बेटी की पति नवाब, सास मोना और देवर महताब और अल्ताफ ने फांसी लगाकर हत्या कर दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शमशाद ने मामले की रिपोर्ट सिंघावली अहीर थाने में दर्ज कराई है। इस बारे में थाना पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले कि जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें