खेकड़ा। गांव बसी में युवती के साथ छेड़छाड़ करने वाले दो मनचलों की ग्रामीणों ने जमकर धुनाई कर दी। माफी मांगने और भविष्य में ऐसी हरकत न करने के आश्वासन पर छोड़ दिया।
गांव बसी निवासी एक युवती नगर में कोचिंग आती है। जब दोपहर के समय वह साइकिल से वापस गांव लौट रही थी तो खेकड़ा निवासी दो मनचले युवक उसका पीछा करते हुए गांव तक पहुंच गए। गांव पहुंचकर युवती ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर ग्रामीण इकटठा हो गए। ग्रामीणों ने दोनो मनचलों को दबोच लिया। और जमकर धुनाई कर डाली। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है।