फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों मेें महिला की मौत, दंपति घायल

Mon, 20 Jun 2016 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खेकड़ा
विज्ञापन
हसनपुर मसूरी में दुर्घटना के बाद हाईवे पर मौजूद पुलिस और घायल। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 खेकड़ा निवासी एक महिला की मथुरा में सड़क हादसे में मौत हो गई। उधर, दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बाइक सवार दंपति कार की टक्कर लगने से घायल हो गए।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मोहल्ला शेखान निवासी 35 वर्षीय महिला की शादी गांगनौली में हुई थी। वह पति व बच्चों के साथ खेकड़ा में रह रही थी। वह परिवार के साथ ताजमहल देखने आगरा गई थी। लौटते समय रविवार दोपहर मथुरा के समीप हुए सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई। घटना का पता लगते ही परिजनों मे कोहराम मच गया। परिजन शव लेने के लिए रवाना हो गए। 
विज्ञापन


उधर, दिल्ली के कासिम विहार निवासी वसीम पत्नी शबाना को बाइक पर लेकर दिल्ली-सहारनपुर हाईवे से सांकरौद गांव में अपनी ससुराल में आ रहा था। हसनपुर मसूरी के समीप तेज गति से आ रही कार की टक्कर लगने से पति-पत्नी घायल हो गए। दुर्घटना को अंजाम देकर चालक कार समेत फरार हो गया। घायलों को लोगों ने प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर सांकरौद से परिजन भी पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें