बागपत के बड़ौत में सोमवार की देर रात छपरौली रोड से अपने परिचित के यहां से आ रहे दंपति की बाइक भैंसा बुग्गी से टकरा गई। जिससे वे दोनों घायल हो गये। दोनो को सीएचसी लाया गया। जहां एक महिला ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेजा है।
गुराना रोड निवासी शहनाज (35) अपने पति अयूब के साथ बाइक द्वारा छपरौली रोड पर परिचित के यहां गई थी। सोमवार की देर रात दोनों घर लौट रहे थे। छपरौली चुंगी के पास सामने से आ रही भैंसा बुग्गी से बाइक टकरा गई। जिससे वे दोनों घायल हो गए। दोनों को सीएचसी लाया गया। जहां उपचार के बाद शहनाज ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीएम के लिये भेजा है। जबकि अयूब को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।