फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूजरा में युवती का अपहरण 

Fri, 20 May 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
अपहरण। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत के सूजरा गांव की युवती बृहस्पतिवार की तड़के रहस्यमय ढंग से लापता हो गई। परिजनों ने बाइक सवार दो युवकों पर अपहरण करने का आरोप लगा कोतवाली में तहरीर दी। आरोपियों में गांव का एक रिश्तेदार बताया  है। पुलिस ने शक के आधार पर दो युवकों को हिरासत में ले लिया। 
विज्ञापन

युवती के परिजनों ने पुलिस को दी तहरीर में कहा बृहस्पतिवार सुबह करीब चार बजे मकान के पास दो युवक बाइक लेकर खड़े थे। आरोपी युवकों ने बहाने से युवती को मकान से बाहर बुलाया। इसी दौरान आरोपी युवती को लेकर फरार हो गए। उसे ले जाते हुए युवती की बड़ी बहन ने देखा। शोर मचाने पर मोहल्ले के काफी लोग इकट्ठे हो गए। लोगों ने उन्हें काफी तलाश किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में कोतवाली में तहरीर दी।
 पुलिस ने तहरीर लेकर युवती की बरामदगी और आरोपियों को गिरफ्तार करने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने शक के आधार पर दो युवकों को हिरासत में लिया। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। इस वारदात से गांव में हड़कंप मचा है। इसे लेकर सैकड़ों लोगों का कोतवाली में जमावड़ा लगा है। कोतवाली एसएसआई लोकेंद्र शर्मा ने कहा सूजरा गांव से बालिग लड़की को जबरदस्ती बाइक पर दो युवकों द्वारा ले जाने की शिकायत आई है। लड़की की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें