फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: निर्वाण महोत्सव में घायल महिला की उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
मृतक रेखा जैन - फोटो : ramban
विज्ञापन
बड़ौत। निर्वाण महोत्सव हादसे में घायल रेखा जैन (62) की सोमवार को उपचार के दौरान मुरादाबाद के अस्पताल में मौत हो गई। रेखा जैन की मौत से हादसे में मरने वालों की संख्या दस हो गई।
विज्ञापन

28 जनवरी को भगवान आदिनाथ के निर्माण महोत्सव पर नगर के मान स्तंभ परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। भगवान आदिनाथ को निर्वाण लड्डू चढ़ाने के लिए 65 फीट ऊंचा लकड़ी का अस्थायी मचान बनाया गया था। मचान गिरने से हादसा हो गया। हादसे में अभी तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 70 से अधिक श्रद्धालु घायल हुए थे। सोमवार को मुरादाबाद के एक अस्पताल में घायल रेखा जैन ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। उनका 38 दिनों से इलाज चल रहा था। इस हादसे में मरने वालों की संख्या दस हो गई है। इस हादसे में रेखा जैन के पति राजकुमार जैन भी घायल हुए थे। मृतका के पुत्र निक्की जैन ने बताया कि मंगलवार की सुबह मृतका का शक घर लाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें