दोघट। थाना क्षेत्र के एक गांव में मायके में रह रही महिला ने गले में फंदा लगा जान दे दी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर महिला के शव का अंतिम संस्कार किया।
दोघट थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला का ससुरालियों से किसी बात पर विवाद चल रहा था। वह अपने मायके में ही रह रही थी। उन्होंने कहा बुधवार शाम किसी बात को लेकर उसकी परिजनों से कहासुनी हो गई। इससे महिला नाराज होकर कमरे में चली गई। महिला ने कमरे के अंदर छत में लगे पंखे में रस्सी बांधकर गले में फंदा लगा लिया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजन इलाज के लिए उसे बड़ौत अस्पताल के लिए लेकर चले थे, लेकिन बीच रास्ते से ही वापस लौट आए। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना महिला के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने कहा ऐसा कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं है। शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई होगी।