संवाद न्यूज एजेंसी
अमीनगर सराय। हिसावदा गाव में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस महिला के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
हिसावदा गाव की पूनम (30) पत्नी पंकज यादव ने शनिवार को फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। ससुराल पक्ष के लोगों ने महिला को पंखे से नीचे उतारा। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि महिला के गले पर चोट के निशान है। थाना प्रभारी दीक्षित त्यागी ने बताया कि महिला के पति को पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
मशीन की चपेट में आने से महिला की मौत
अमीनगर सराय। सैड़भर गांव में शुक्रवार की रात बाण बनाने की मशीन की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। समा (35) पत्नी महबूब अपने घर में मशीन पर बाण बनाने का काम करती थी। शुक्रवार की रात करीब 12 बजे उसका दुपट्टा मशीन में आ गया। मशीन की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे बालैनी के निजी नर्सिंग होम लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। शनिवार को परिजनों ने महिला के शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया।