फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: महिला की मौत, ससुरालियों ने लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
नागल। गांव सुभरी मेहराब में सविता (35) पत्नी ललित उर्फ पटवारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


थाना खतौली के गांव मड करीमपुर निवासी सविता की शादी 15 वर्ष पूर्व ललित के साथ हुई थी। ललित मंगलवार को मजदूरी पर रामपुर मनिहारान क्षेत्र के गांव पहासू गया था। उसे बुधवार सुबह करीब 9:30 बजे जानकारी मिली कि उसकी पत्नी की मौत हो गई है। वह घर पर आया। इसके बाद ससुराली दोपहर बाद तीन बजे ग्रामीणों के साथ मिलकर शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर रहे थे। इस बीच किसी ग्रामीण ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची। अंतिम संस्कार की तैयारी रुकवाते हुए घटना की बाबत आसपास के लोगों से जानकारी ली।
इसी दौरान सविता के मायके वाले भी मौके पर पहुंचे। उनका आरोप था कि उनकी बेटी की हत्या की गई है। मृतका के एक लड़का एक लड़की है जो गांव के ही सरकारी स्कूल में पढ़ते हैं। ससुर अलग रहते हैं, जबकि अविवाहित देवर ललित के ही साथ रह रहा है। ललित मजदूरी करके घर का गुजारा करता है।
विज्ञापन

उधर, सीओ देवबंद हरीतेश ने बताया कि अभी तक मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। मृतका के परिजनों ने अभी तक कोई तहरीर थाने में नहीं दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें