फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक से गिरकर महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। क्षेत्र में फजलपुर वाया दरकावदा मार्ग पर बाइक से गिरकर 25 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को बागपत भेजा।
विज्ञापन

जनपद मुजफ्फरनगर के भोकारहेड़ी गांव निवासी संदीप राणा पुत्र हरेंद्र सिंह रविवार को अपनी पत्नी पूजा (25 वर्ष), बेटी आर्यन और बेटी आरुषि को साथ लेकर बाइक से अपनी रिश्तेदारी फतेहपुर पुट्ठी गांव में जा रहे थे। फजलपुर वाया दरकावदा मार्ग पर बेटी आरुषि को संभालने के चक्कर में पूजा का संतुलन बिगड़ गया और वह चलती बाइक से गिर गई और उसका सिर सड़क पर जा लगा। इस कारण पूजा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस टीम महिला को सीएचसी बिनौली लेकर आई। वहां के चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित किया। इसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को बागपत भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें