फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिलीवरी के बाद महिला की मौत, हंगामा

Tue, 27 Dec 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
महिला की मौत के बाद बड़ौत में नर्सिंग होम के बाहर जमा लोग। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत क बड़ौत के छपरौली चुंगी स्थित प्रिया नर्सिंग होम में एक महिला ने बेटी को जन्म दिया। ब्लीडिंग ज्यादा हो जाने पर उसे नर्सिंग होम से रेफर कर दिया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई। इसके बाद नर्सिंग होम पर परिजनों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस देर रात तक जांच में जुटी थी।
विज्ञापन

दोघट के भोजान पट्टी निवासी 30 वर्षीय संतोष पत्नी अखिलेश को सोमवार सुबह परिजनों ने प्रसव के लिए छपरौली चुंगी स्थित प्रिया नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। उसने एक बेटी को जन्म दिया। देर शाम ब्लीडिंग बढ़ने से उसकी हालत बिगड़ गई। नर्सिंग होम ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया, लेकिन कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन उसका शव लेकर नर्सिंग होम पर पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया।
सूचना पर कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार पुलिस के साथ पहुंचे और हंगामा कर रहे लोगों को समझाकर शांत किया। देर रात संतोष के पिता जनपद शामली के पारासौली निवासी महेंद्र भी परिवार सहित मौके पर पहुंच गए। उनका कहना था कि तीन साल पहले उन्होंने बेटी की शादी की थी और वे अभी यहां पहुंचे हैं। वे मामले को दिखवा रहे हैं। कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार के मुताबिक, अभी तहरीर नहीं आई है। प्रिया नर्सिंग होम के डॉक्टर बीडी पाठक का कहना था कि डिलीवरी में कोई लापरवाही नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें