फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: मृत कुत्ता लेकर कोतवाली पहुंची महिला, पशु चिकित्सक के खिलाफ शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। कस्बे के विजय नगर की रहने वाली कृष्णा देवी शुक्रवार दोपहर को मृत कुत्ते को लेकर खेकड़ा कोतवाली पहुंची। जहां उन्होंने पशु चिकित्सक के खिलाफ शिकायत दी।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि उसके पालतू कुत्ते को खुजली की समस्या हो रही थी। वह उसे खेकड़ा स्थित सरकारी पशु चिकित्सालय ले गई थी। महिला का आरोप है कि वहां मौजूद चिकित्सकों ने कुत्ते काे इंजेक्शन लगाया। इसके बाद कुत्ते की तबीयत बिगड़ने लगी। अस्पताल से घर लौटने के कुछ ही समय बाद ही कुत्ते की मौत हो गई। इस पर महिला और उसके परिजनों ने पशु चिकित्सकों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. संजय स्वरूप गुप्ता ने कहा कि उपचार में लापरवाही का आरोप गलत है। कुत्ते का बीमारी के अनुसार ही उपचार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें