फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: मंदिर से चांदी की खड़ाऊं चोरी की आरोपी महिला और सराफ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- गाजियाबाद की रहने वाली महिला ने चोरी करके वहां के सराफ को बेच दिए थे खड़ाऊं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

रटौल। फुलेरा गांव के जंगल में स्थित दादी महाराज जी के मंदिर से चांदी की खड़ाऊ चोरी करने वाली महिला सबीना और सराफ राकेश वर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों के पास से चांदी की कटी हुई खड़ाऊ और पांच हजार रुपये बरामद किए।
विज्ञापन


फुलेरा गांव के दादी महाराज जी के मंदिर से चांदी की खड़ाऊं चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में कैद हो गई थी। इसमें श्रद्धालु कृष्णपाल उर्फ लल्लू ने चांदीनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया। तभी से पुलिस की कई टीमें चोरी की घटना के खुलासे में लगी हुईं थीं। सीओ रोहन चौरसिया ने बताया कि जांच में सबीना निवासी अमन गार्डन लोनी जिला गाजियाबाद का नाम सामने आया। इसमें सबीना और चांदी की खड़ाऊ खरीदने वाले सराफ राकेश वर्मा निवासी वेस्ट ज्योतिनगर दिल्ली व मूल निवासी मकरेड़ा मुरादनगर को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके पास से खड़ाऊं के काटे गए 27 टुकड़े बरामद किए गए। इसके अलावा पांच हजार रुपये बरामद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें