फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉर्डर की चौकसी देखी, कोताही की तो खैर नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। डीएम शकुंतला गौतम व एसपी गोपेंद्र प्रताप यादव ने जिले की सीमाओं का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी। रात के समय चेकिंग अभियान चलाया। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर बैरियर देखे। पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि कोताही बरती गई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डीएम शकुंतला गौतम और एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव ने कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम व लॉकडाउन पालन के लिए जिले के बॉर्डरों का निरीक्षण किया। उन्होंने बागपत के सीमावर्ती प्रदेश हरियाणा राज्य की सीमा निवाड़ा चेक पोस्ट व पेरिफेरल हाईवे पर लगे बैरियर का निरीक्षण किया। उन्होंने जिले की सीमाओं की व्यवस्थाओं के बारें में सीमा पर तैनाम पुलिस कर्मियों से जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कहा कि कोई भी बाहरी व्यक्ति जिले की सीमा में प्रवेश न कर पाए। कोई भी अनियमितता मिलने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उधर, जुमे को देखते हुए जिले में चौकसी बढ़ा दी गई है। नगर में जगह-जगह पुलिस की व्यवस्था कराकर गश्त बढ़ा दी गई है। प्रशासन जुमे को लेकर कोई लापरवाही नहीं बरतना चाहता है। डीएम शकुुंतला गौतम व एसपी गोपेंद्र प्रताप सिंह ने प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं। बागपत कोतवाली थाना पुलिस की ओर से नगर के पुराना कस्बा से लेकर मुख्य स्थानों पर चौकसी व गश्त बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें