फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश में अमन, चैन, शांति की कामना

विज्ञापन
विज्ञापन
क्रिसमस डे पर खेकड़ा, रटौल और ललियाना के चर्च में हुई विशेष प्रार्थना
विज्ञापन

खेकड़ा/चांदीनगर। क्रिसमस डे पर रटौल, ललियाना और खेकड़ा में चर्च को सजाया गया। विशेष प्रार्थना का आयोजन कर देश में अमन, चैन, शांति की कामना की गई। प्रार्थना के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
खेकड़ा के मोहल्ला विजयनगर स्थित सीएनआई चर्च में बच्चों ने सांता क्लाज बनकर एक दूसरे को उपहार बांटे। फादर प्रेमदयाल मसीह ने यीशु मसीह के जीवन पर प्रकाश डाला। कहा कि प्रभु यीशु मसीह स्वयं परमेश्वर थे। सभी ने चर्च में विशेष प्रार्थना कर देश में अमन, चैन, शांति की कामना की। इस दौरान कर्नल सिंह, सतपाल सिंह, जगमोहन, अमित कुमार, संजय कुमार, विकास कुमार, मेजर अजय कुमार, वीरेंद्र, बबलू, गीता, सोनिया, सरिता, आरूषी, पूनम सिंह, सरबजीत, लक्ष्मी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रटौल स्थित चर्च में फादर पीटर प्रकाश ने श्रद्धालुओं को सोशल डिस्टेसिंग के साथ प्रार्थना कराई। उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु ने लोगों के दुख को अपना दुख समझा। हिंसा छोड़कर अहिंसा का रास्ता अपनाने की सीख दी। इसके अलावा ललियाना और खेकड़ा में भी चर्च में विशेष प्रार्थना का आयोजन किया गया। सुंदर-सुंदर झांकियां भी बनाई गई, जो आकर्षण का केंद्र बनी रही। इस मौके पर मास्टर जेम्स, मास्टर राजू, डेविड, मास्टर अरुण, सिस्टर मैरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें