विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित
अग्रवाल मंडी टटीरी। महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल में चल रही दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। प्रियंका आर्या ने बताया कि खो-खो सीनियर वर्ग में रानी झांसी वर्ग की बालिका की टीम प्रथम रही, पदमावती वर्ग की टीम द्वितीय। रस्साकशी में शिवाजी वर्ग प्रथम रहा। 400 मीटर बालक वर्ग की दौड़ में अंकित प्रथम, प्रियांशु द्वितीय, बालिका वर्ग में प्रियांशी प्रथम, मीनाक्षी द्वितीय रही। भाजपा नेता संजीव चौधरी ने विजेता टीम को मेडल देकर सम्मानित किया। युवा खिलाड़ी प्रभात गुर्जर ने बच्चों को संबोधित किया। अध्यक्ष एडवोकेट मनोज आर्य, भाजपा नेता नरेश मानव, चौधरी प्रहलाद सिंह, प्रधानाचार्य सुशीला देवी, सविता देवी, आकांक्षा शर्मा, अमरदीप, गौरव, दीपक कुशवाह, प्रमोद, हेमा, काजल, कंचन, सुनीता का सहयोग रहा।
खो-खो में योगी और वालीबॉल में एसपीआरसी की टीम प्रथम
बागपत। योगीनाथ डिग्री कॉलेज सरूरपुर कलां में चल रही डीएलएड कॉलेज स्तरीय वालीबॉल और खो-खो प्रतियोगिता का समापन हुआ। विभिन्न कॉलेजों ने इसमें प्रतिभाग किया। एसपीआरसी बागपत की टीम ने वालीबॉल में प्रथम और डायट बड़ौत की टीम को हराया। खो-खो में योगीनाथ की टीम ने मैच जीता। द्वितीय स्थान पर बाबू कामता प्रसाद की टीम रही। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे एएसपी अनिल कुमार सिंह ने विजेता टीम को पुरस्कृत किया। निर्णायक मंडल में डायट प्रवक्ता गीता राठी, आनंद जैन, रकम सिंह रहे। अध्यक्ष संजीव कुमार, प्रबंधक बालेश देवी ने विजेता को जीत की बधाई दी। प्रवीण कुमार, योगेंद्र, प्रदीप कुमार, जोगेंद्र कुमार, गुंजन मौजूद रहे। टीम का सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज में पहुंचने पर स्वागत किया गया।