रटौल। चमरावल गांव में शराब ठेका खोलने के विरोध में शनिवार को कई गांवों के लोगों की बैठक हुई। इसमें जाट महासभा के अध्यक्ष एडवोकेट सोमेंद्र ढाका ने कहा कि चमरावल गांव में शराब का ठेका खोलने का विरोध जारी रहेगा।
चमरावल गांव में बैठक में एडवोकेट सोमेंद्र ढाका ने कहा कि शराब का ठेका खुलने से युवाओं का भविष्य खराब हो जाएगा और गांव के लोग बर्बाद हो जाएंगे। उन्होंने पुलिसकर्मियों पर गांव वालों को जेल भेजने की धमकी देने का भी आरोप लगाया। गांव की महिला लक्ष्मी देवी ने कहा कि शराब का ठेका खुलने से शराब गांव में छेड़छाड़ जैसी घटनाएं भी बढ़ेंगी। इस मौके पर जिपं सदस्य मनुपाल, धर्मपाल सिंह, शशांक त्यागी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष लव कश्यप, वीरपाल प्रधान, तेजपाल सिंह, कपिल आर्य व कांग्रेस जिलाध्यक्ष लव कश्यप समेत अन्य मौजूद रहे।