फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीठी वाणी बोलकर दूसरों को अपना बनाएं : चंद्रमति

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो नंबर 09केएआर 1
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

खेकड़ा। बड़ागांव के त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मंदिर में बृहस्पतिवार को भक्तांबर महामंडल विधान हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ की नित्य नियम पूजा की। धर्मसभा में चंद्रमति माता ने प्रवचन किए, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थिति दर्ज कराई।
विज्ञापन

भगवान पार्श्वनाथ का अभिषेक, शांति धारा और मंडप की शुद्धि करके विधान शुरू हुआ। श्रद्धालुओं ने 48 दीपों से भगवान पार्श्वनाथ की विशेष पूजा की। धर्म सभा में चंद्रमति माता ने प्रवचन देते हुए कहा कि मनुष्य को अपना कर्तव्य करते रहना चाहिए। फल की इच्छा कदापि नहीं करनी चाहिए। कर्म करने वाले मनुष्य का भगवान स्वयं ध्यान रखते हैं। सदैव मीठी वाणी बोलकर दूसरों को अपना बनाना चाहिए। किसी का दिल नहीं दुखाना चाहिए। दरवाजे पर भिक्षा लेने आए व्यक्ति को कभी खाली हाथ नहीं लौटाना चाहिए। इन बातों का ध्यान रखने मात्र से मनुष्य का जीवन खुशहाल बन जाता है। इस मौके पर त्रिलोकचंद जैन, अभिषेक जैन, राहुल जैन, दीपक जैन, मुकुल जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें