फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दिन में लगेंगे सवा लाख पौधे 

Wed, 25 May 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत डीएम ह्दय शंकर तिवारी ने बताया जनपद में हरियाली के लिए एक लाख 27 हजार पौधे रोपित करने का लक्ष्य  मिला है। पौधे एक ही दिन में लगाये जाने हैं। 29 साइटों पर पौधे रोपित किए जाएंगे। जल्द ही इसके लिए तिथि घोषित होगी। 
विज्ञापन

मंगलवार को कलक्ट्रेट में डीएम ने पौधरोपण की तैयारी करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। डीएम ने कहा हर रोपण स्थल पर निष्पक्ष गवाह और निष्पक्ष ऑडिटर नियुक्त होंगे। इसके लिए स्थानीय स्कूल, कॉलेज और अन्य शिक्षण संस्था के शिक्षक, लेक्चरर, प्रोफेसर, कर्मचारी, लाइब्रेरियन, लैब असिस्टेंट, पोस्ट ग्रेजुएट विद्यार्थी, किसी पंजीकृत स्वयंसेवी संस्था के सदस्य, स्थानीय बैंक या अन्य कार्यालयों के कर्मचारियों का स्वेच्छा से चयन किया जा सकता है। प्रत्येक रोपण स्थल से एक शिक्षण संस्थान को जोड़ने के निर्देश पूर्व से ही निर्गत हैं। प्रत्येक गवाह और ऑडिटर एक बार में सिर्फ चार घंटे की काम करेंगे। प्रत्येेक गवाह की ओर से स्टेटमेंट फार्म भरा जाएगा। अंग्रेजी नहीं जानने की स्थिति में किसी जानकार के सहयोग से फार्म भरा जाए। पौधों की शत प्रतिशत गणना की जाएगी। इसमें मुख्य विकास अधिकारी जेपी रस्तौगी, प्रभागीय वन अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें