फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम सुन्हैडा के जंगल में फिर तेंदुआ दिखा, दहशत 

Wed, 25 May 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
ग्राम सुन्हैडा के जंगल में तेंदुआ दिखा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत के खेकड़ा क्षेत्र के ग्राम सुन्हैडा के जंगल में फिर तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत हो गई। सूचना पर पुलिस और वन विभाग की टीम भी गांव में पहुंची। वन विभाग के वन रक्षक ने कहा तेंदुए के बजाय बड़ा कुत्ता या जंगली बिल्ली होने की संभावना है। 
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह क्षेत्र के ग्राम सुन्हैडा निवासी किसान साहब सिंह खेत में सब्जी की फसल की निराई गुड़ाई कर रहा था। इसी दौरान किसान को गन्ने के खेत से तेंदुआ भागता दिखाई दिया। किसान डर के मारे चिल्लाता हुआ दौड़ पड़ा।
  आस पास के खेतों में कार्य कर रहे किसान भी लाठी डंडे लेकर पहुंचे और जंगल में तेंदुए की सूचना मिलने पर वन रक्षक नरेंद्र सिंह और थाना पुलिस मौके पर पहुंची। गन्ने के खेत में तेंदुए जैसे पंजे के निशान मिले।
विज्ञापन

  हालांकि वन रक्षक नरेंद्र सिंह ने कहा  ऐसा भी हो सकता है कि तेंदुए के बजाय यह निशान किसी जंगली कुत्ते या बिल्ली के हो सकते हैं। करीब तीन घंटे तक पुलिस और वन रक्षक की मौजूदगी में किसान तेंदुए की तलाश करते रहे, लेकिन पता नहीं लगा। दहशत जदा किसानों ने वन विभाग के अधिकारियों से जंगल मे टीम लगा तेंदुए को पकड़वाने की मांग की। किसानों में तेंदुए की मौजूदगी के चलते दहशत बनी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें