फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना बकाया मूल्य भुगतान कराएंगे ः डा. सत्यपाल सिंह

Fri, 20 Apr 2018 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
दोघट में किसानों को संबोधित करते केंद्रीय मंत्री। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। केंद्रीय मानव संसाधन राज्यमंत्री डा. सत्यपाल सिंह ने कहा कि किसानों को कोई अधिकारी परेशान करें तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र की सड़कों का निर्माण होगा और गन्ने का बकाया भुगतान दिलाया जाएगा। ग्रामीणों से आह्वान किया कि वह अपने बच्चों को बेहतर से बेहतर शिक्षा दिलाएं ताकि क्षेत्र और देश का भविष्य बेहतर बन सकें। युवा और किसान ही देश की ताकत है। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को केंद्रीय राज्यमंत्री ने इदरीशपुर में रामनाथ प्रधान के आवास, दोघट में  चौपाल, टीकरी में संदीप राठी, दाहा मेें देशराज के आवास और निरपुड़ा में  पूर्व प्रधान कृष्णपाल राणा के आवास पर जनसमस्याएं सुनीं और सभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि किसानों को बिजली के अधिकारी अगर परेशान कर रहे हों तो उन्हें अवगत कराएं। किसान का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। क्षेत्र में कई सड़कों की समस्या है। बुढ़ाना-बड़ौत मार्ग का चौड़ीकरण होना है। केंद्र  और प्रदेश सरकार मिलकर किसान मजदूर की समस्याओं का समाधान कर रही है। 

लोगों ने चौगामा नहर, गन्ना सहकारी समिति बुढ़ाना और दौराला की ओर से विकास नहीं कराने,  बिजली बिल, किसानों का भैसाना मिल का भुगतान जमा कराने, गांधी स्मारक इंटर कालेज दोघट को डिग्री कालेज बनाने,  गरीबों को पक्के मकान दिलाने, दोघट-पुसार बाईपास का निर्माण कराने, गौशाला समेत अन्य समस्याएं और मांगें रखीं। रात्रि प्रवास में बेगराज प्रजापति के आवास पर भोजन किया। पंवार खाप के चौधरी धर्मवीर सिंह, सतेंद्र तुगाना, वेदपाल उपाध्याय, चौधरी ओंकार सिंह, विक्रम राणा, अरुण त्रिपाल, मांगेराम निरपुड़ा, सतेंद्र पंवार और प्रवीण पंवार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें