बागपत। परवेज का कहना है कि आवाजाही बंद हो गई है। वह कारपेंटर का काम करता है। लोग घरों में कैद हो गए है। लोगों का कारोबार प्रभावित हो रहा है।
अनीश का कहना है कि मोहल्ला सील होने के कारण जरूरत का सामान खरीदने की परेशानी है। डोर स्टेप डिलीवरी नहीं हो रही है। लोगों के सामने सब्जी और दूध की सबसे अधिक परेशानी आ रही है।
वली मोहम्मद का कहना है कि गली सील होने के कारण सब्जी और दूध की सबसे अधिक परेशानी हो रही है। पूरी गली में एक ही सब्जी की दुकान है।
नाजमा का कहना है कि बीमारी बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग ने पूरा मोहल्ला सील कर दिया है। रसोई का सामान खरीदने के लिए परेशानियां का सामना करना पड़ रहा है। लोग घर के जरूरत के सामान के लिए तरस रहे है।