खनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ से भेंट करती शूटर दादी प्रकाशी तोमर व अंतर्राष्ट्रीय शूटर सीमा तोमर?
- फोटो : BARAUT
सीएम योगी से मिली शूटर दादी प्रकाशी तोमर
बिनौली। देश की वयोवृद्ध शूटर दादी प्रकाशी तोमर ने लखनऊ में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से मुलाकात की। इस दौरान शूटर दादी ने सीएम को मिठाई स्वरूप गुड़ व शक्कर भेंट की और उन्हें जौहड़ी गांव आने के लिये निमंत्रण दिया।
शूटर दादी प्रकाशी तोमर व दादी चंद्रो तोमर के जीवन संघर्ष पर बनी फिल्म सांड की आंख को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने टैक्स फ्री किया था। इसको लेकर शूटर दादी प्रकाशी तोमर अपनी पुत्री अंतरराष्ट्रीय शूटर सीमा तोमर के साथ लखनऊ पहुंचीं और लोकभवन में सीएम योगी आदित्य नाथ योगी से मुलाकात की। दादी ने सीएम को फिल्म को टैक्स फ्री करने पर धन्यवाद दिया और मिठाई स्वरूप उन्हें गुड़ व शक्कर भी भेंट की। साथ ही दादी ने सीएम जौहड़ी गांव आने का निमंत्रण भी दिया। सीएम योगी ने भी शूटर दादी के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और जल्द ही उन्हें गांव आने का आश्वासन दिया।