फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति की मौत के सदमे में पत्नी ने भी दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव फखरपुर निवासी व्यक्ति की हृदय गति रुकने से हो गई थी मौत
विज्ञापन

एक साथ निकली दंपती की अंतिम यात्रा में सभी की आंखें हुई नम
खेकड़ा (बागपत)। गांव फखरपुर में एक व्यक्ति की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। अंतिम संस्कार की प्रक्रिया चल ही रही थी कि उसकी पत्नी ने भी सदमे में दम तोड़ दिया। गांव में एक साथ निकली दंपती की अंतिम यात्रा में सभी की आंखें नम रही।
विज्ञापन

गांव फखरपुर निवासी 50 वर्षीय किसान जयवीर सिंह को बृहस्पतिवार की सुबह करीब चार बजे दिल का दौरा पड़ा। परिजनों ने चिकित्सक को बुलाया। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे परिवार में कोहराम मच गया। उसकी पत्नी नरेश देवी भीशव के पास बैठकर विलाप करने लगी। कुछ ही देर में वह भी अचेत हो गई। परिजन उसे भी चिकित्सक के पास ले गए। चिकित्सक ने सदमे के कारण उसकी मौत होने की पुष्टि की। एक साथ हुई दंपती की मौत से परिजनों पर गम का पहाड़ टूट पड़ा। उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई। दोपहर के समय दंपती की एक साथ अंतिम यात्रा निकाली गई। यह देख सभी ग्रामीणों की आंखें भी नम हो गई। गमगीन माहौल में दंपती का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें