फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरा महादेव से मेरठ रोड तक सड़क का चौड़ीकरण होगा, 20 से ज्यादा गांवों को फायदा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरा महादेव से मेरठ-बड़ौत रोड तक 17 किमी 700 मीटर तक 3.75 से साढ़े पांच मीटर किया जाएगा चौड़ा
विज्ञापन

बागपत व मेरठ के करीब 20 से ज्यादा गांवों के किसानों को गन्ना डालने में रहेगी आसानी
फोटो 2
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। पुरा महादेव गांव से मेरठ-बड़ौत रोड तक सडक़ के चौड़ीकरण की तैयारी है। इस रोड से हजारों वाहन गुजरते हैं। आसपास के गांवों के किसानों को इससे गन्ना लेकर मिल में जाना होता है। मार्ग चौड़ीकरण से बागपत व मेरठ के करीब 20 से ज्यादा गांवों के लोगों को फायदा होगा। इसके लिए करीब दस दिन तक पीडब्ल्यूडी के कर्मियों ने सर्वे किया। इसकी रिपोर्ट के आधार पर सडक़ चौड़ीकरण की कार्रवाई शुरू की गई है।
मेरठ से बड़ौत की तरफ 21 किमी दूरी से पुरा महादेव के लिए गांवों के बीच से होकर सड़क़ है। इसकी अभी तक चौड़ाई 3.75 मीटर है, जबकि इस सडक़ से कई गांवों के किसान किनौनी शुगर मिल पर गन्ना डालने जाते हैं। इनके अतिरिक्त क्रय केंद्रों से गन्ना लेकर ट्रक भी चीनी मिल जाते हैं। जिससे सडक़ की चौड़ाई कम होने के कारण हादसे का डर रहता है। वाहनों को बचाने के प्रयास में कई बार ट्रक व ट्रॉली खेतों में पलट चुकी हैं। इसके अतिरिक्त मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे की हालत खराब होने से काफी वाहन चालक बागपत से डौला व पुरा महादेव होते हुए मेरठ-बड़ौत से मेरठ जाते हैं। इस तरह पहले के मुकाबले वाहन भी काफी बढ़ गए हैं। इसलिए सडक़ साढ़े पांच मीटर तक चौड़ीकरण की तैयारी की गई है। दस दिन से सडक़ पर वाहनों की संख्या को लेकर सर्वे किया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार इस सडक़ से रोजाना पांच हजार से ज्यादा वाहन गुजर रहे हैं। जिनमें गन्ना लदे वाहन भी काफी हैं। इसके मद्देनजर सडक़ के चौड़ीकरण का एस्टीमेट तैयार किया जा रहा है। जिससे उसे मंजूर कराकर कार्य शुरू कराया जा सके।
विज्ञापन

20 से ज्यादा गांवों के लोगों को फायदा
पुरा महादेव से मेरठ-बड़ौत रोड तक सडक़ की लंबाई 17 किमी 700 मीटर है। इसके चौड़ीकरण से आम वाहन चालकों को फायदा होगा। वहीं, करीब 20 से ज्यादा गांवों के लोगों व किसानों को बड़ा फायदा मिलेगा। इनमें बागपत के सैड़भर, बुढ़सैनी, मतानतनगर, हरियाखेड़ा, पुरा महादेव, मवीकलां, मवीखुर्द, हबीबपुर नंगला, डौलचा आदि हैं। मेरठ के उकसिया, थिरोट, कल्याणपुर, उखलीना, डालमपुर, आटा चिंदौड़ी आदि गांव शामिल हैं।
विज्ञापन

पुरा महादेव से मेरठ-बड़ौत रोड तक 17 किमी 700 मीटर लंबी सडक़ के चौड़ीकरण के लिए सर्वे कराया गया है। इसके चौड़ीकरण की जरूरत है और उसके लिए ही एस्टीमेट तैयार कराया जा रहा है।-मनोज कुमार, एई पीडब्ल्यूडी मेरठ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें