फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...तो कौन खा रहा मिड-डे मील

Thu, 28 Apr 2016 01:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत में कागजों में ही बच्चे पढ़ रहे हैं और कागजों में ही बच्चे मिड डे मील खा रहे हैं। मिड-डे मील का सारा बजट अध्यापक और प्रधानाध्यापक हड़प कर रहे हैं। इसका खुलासा बेसिक शिक्षाधिकारी धीरेंद्र कुमार यादव के छपरौली क्षेत्र के 12 विद्यालय में मारे छापे में हुआ। 12 विद्यालयों में पंजीकृत 768 में से सिर्फ 263 बच्चे ही स्कूलों में मिले। 515 बच्चे और छह शिक्षक गायब मिले। जबकि बच्चों का पूरा मिड-डे मील वितरण दिखाया । बीएसए ने प्रधानाध्यापक के वेतन काटने से लेकर निलंबन के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा अधिकारी धीरेंद्र कुमार यादव ने बुधवार को छपरौली ब्लाक संसाधन केंद्र, प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण किया। ग्राम टांडा के प्राथमिक विद्यालय नंबर एक में निरीक्षण में तीन शिक्षक अनुपस्थित मिले। 120 में से तीन ही छात्र उपस्थित मिले। टांडा के ही उच्च प्राथमिक विद्यालय में 48 छात्र में से 9 छात्र एक शिक्षक अनुपस्थित मिले। एमडीएम पंजिका में गड़बड़ी मिली। 27 और 29 छात्रों को मिड - डे मील दर्शाया । एमडीएम में हेराफेरी को देख नाराजगी व्यक्त की। 
 टांडा के प्राथमिक विद्यालय में 98 छात्र में से 20 छात्र उपस्थित मिले। कुर्डी के प्राथमिक विद्यालय में निरीक्षण के दौरान दो शिक्षक अनुपस्थित मिले। 37 छात्र पंजीकृत थे, एक भी उपस्थित नहीं मिला। 20, 22, 23 अप्रैल को क्रमश: 33, 16, 28 छात्रों को एमडीएम पंजिका में दर्शाया। प्रधानाध्यापक के निलंबन के नोटिस दिए। तिलवाड़ा में 73 में से 26 छात्र मिले। यहां उच्च प्राथमिक विद्यालय में 48 में आठ छात्र उपस्थित मिले। प्रधानाध्यापक शिक्षण कार्य छोड़कर अखबार पढ़ते मिले।
विज्ञापन

  हेवा के उच्च प्राथमिक विद्यालय में 10 में से एक भी छात्र नहीं मिला। अध्यापक ग्रुप में बातें करते मिले। हेवा के ही प्राथमिक विद्यालय में 77 में से एक भी छात्र मौजूद नहीं मिला। शिक्षक दूसरे विद्यालय के शिक्षक से बातें करते मिले। छपरौली के उच्च प्राथमिक विद्यालय में 27 में से 10 छात्र मिले। छपरौली के  प्राथमिक विद्यालय में 96 में से 38 छात्र मिले। छात्रों से प्रश्न पूछे कोई नहीं बता पाया। लोयन गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय में 44  में से एक भी छात्र उपस्थित नहीं मिला। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में 100 छात्राओं के पंजीकरण में 77 छात्राएं उपस्थित मिली। निरीक्षण में छात्राओं के विस्तर गंदे मिले। वार्डेन को नोटिस जारी किया ब्लाक संसाधन केंद्र छपरौली में एबीआरसी शिवकुमार, कंप्यूटर ऑपरेटर अमीर आलम चौधरी अनुपस्थित मिले। पत्रावलियां निरीक्षण में अस्त - व्यस्त मिलीं। बीएसए ने प्रधानाध्यापक के निलंबन और वेतन रोकने के निर्देश दिए और सभी विद्यालयों को नोटिस जारी किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें