फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहां नहीं मना स्वतंत्रता दिवस उन मदरसों पर होगी कार्रवाई

Tue, 12 Sep 2017 01:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
दुग्ध विकास, संस्कृति, धर्मार्थ कार्य, अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने कहा  स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेश के जिन मदरसों में स्वतंत्रता दिवस नहीं मना गया, तिरंगा नहीं फहराया, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। इसकी वीडियो मांगी है।  
विज्ञापन


मेरठ रोड स्थित भाजपा नेता एडवोकेट रामपाल नेहरा के आवास पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा सरकार ने किसानों के हितों के लिए कार्य किया। परिषदीय विद्यालयों की शिक्षा की स्थिति बेहद खराब थी। सूबे में भाजपा की सरकार बनने के बाद स्थिति में सुधार आया है। अब ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार उपलब्ध हो इसके लिए पांच से 50 लाख तक का लोन की व्यवस्था की है।

ब्रजघाट (गढ़मुक्तेशर) के लिए 35 सौ करोड़ का प्लान तैयार किया है। इसके अलावा मथुरा, अयोध्या, वाराणसी सहित अधिकांश जगह कार्य किए जा रहे है। उन्होंने कहा स्वतंत्रता दिवस के दिन जिन मदरसों में सांस्कृतिक कार्यक्रम, राष्ट्र ज्ञान, शहीदों को श्रद्धांजलि, झंडा रोहण जैसे कार्यक्रम नहीं हुए उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। कार्यक्रमों की वीडियो मंगवाई जा रही है। जहां से नहीं आयी है इसकी जांच कराई जा रही है। उनके साथ बड़ौत विधायक केपी मलिक मौजूद रहे। 
विज्ञापन


लाभ कमाने वाली खेती करें किसान  ः चौधरी
प्रदेश के कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी ने कहा किसान तरक्की के लिए परंपरागत खेती के साथ-साथ लाभ कमाने वाली खेती भी करें। दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज के भगवान महावीर हॉल में भारतीय जनता पार्टी की तरफ से आयोजित किसान कल्याण सम्मेलन में कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी ने प्रगतिशील किसानों को भी सम्मानित किया।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री ने कहा भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार किसानों के हित  के लिए काफी योजनाएं चला रही है। बड़ौत विधायक केपी मलिक, बागपत विधायक योगेश धामा ने भी संबोधित किया।

अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संजय खोखर ने की। संचालन सोनिया चौधरी और जसवीर सोलंकी ने संयुक्त रूप किया। प्रगतिशील किसान धनपाल गुर्जर, सहेंद्र सिंह, अलबेल, निरंजन कुमार, धर्मवीर, महेश त्यागी, विरेंद्र स्वामी, नवाब अली, सोमपाल, सत्यवीर आदि को सम्मानित किया।

सम्मेलन में कार्यक्रम संयोजक जसवीर सोलंकी, पूर्व विधायक जगत सिंह, जिला उपाध्यक्ष राकेश जैन, महेश अग्रवाल, शर्वदमन त्यागी, अश्वनी त्यागी, बिजेंद्र शर्मा, अमित राणा, रामपाल नेहरा, सुदेश चौहान, अमित लौहड्डा, नीरज कौशिक, शरद तोमर, दीपक बामनौली, विनोद, सतीश, राजेश चौहान, राम कुमार पंवार आदि रहे। उधर, कैबिनेट मंत्री का बावली चुंगी तिराहे पर प्रिया नर्सिंगहोम पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। प्रवीण मलिक, दीपक, सचिन वत्स, अंकित आदि रहे।

कैबिनेट मंत्री को सुनाईं क्षेत्र की समस्याएं
बड़ौत। सहकारी गन्ना विकास परिषद, मलकपुर के चेयरमैन धर्मेंद्र तोमर ने कैबिनेट मंत्री को क्षेत्र की दो समस्याओं से संबंधित ज्ञापन दिया। इसमें मलकपुर मिल का भुगतान और सड़के शामिल हैं। डॉ. प्रताप, संजीव, विकास कुमार, शैलेश कुमार, संजीव तोमर, राजेश खोखर आदि रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें