फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: डीएम से मरीज ने जांच न करने की शिकायत की तो सीएमओ ने लगाई दौड़

विज्ञापन
विज्ञापन
-निवाड़ा गांव के एक व्यक्ति ने लगाया था आरोप, सीएमओ ने गांव में पहुंचकर मरीज से ली जानकारी, फिर कराई जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिला अस्पताल में निवाड़ा के व्यक्ति की जांच न करने की शिकायत डीएम के पास पहुंची तो स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। सीएमओ ने व्यक्ति के गांव में पहुंचकर मामले की जानकारी ली। इसके बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराकर जांच करानी शुरू की।
विज्ञापन

निवाड़ा गांव निवासी श्याम ने आरोप लगाया था कि जब वह शनिवार को जिला अस्पताल गया तो उसको दवाई दे दी, लेकिन जांच तक नहीं कराई। कई बार मांग करने के बाद भी जांच नहीं हुई। व्यक्ति ने डीएम से शिकायत कर कार्रवाई करने की मांग की थी। इसके बाद डीएम ने सीएमओ को जांच कराकर कार्रवाई करने के आदेश दिए थे। डीएम के निर्देश पर सीएमओ डॉ़ तीरथ लाल ने सोमवार को गांव में पहुंचकर श्याम से जानकारी ली। इसके बाद मरीज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। साथ ही फिर मरीज की जांच कराई। देर शाम तक उसकी जांच होती रही। सीएमओ का कहना है कि गांव में गए थे और मरीज को भर्ती कराने के बाद जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें