फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: पालिका ने लगाए निशान तो व्यापारी हुए लाल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। शहर में अतिक्रमण हटाने के लिए नगर पालिका की टीम ने सोमवार की रात को दुकानों पर लाल रंग से कट का निशान लगा दिया। मंगलवार सुबह निशान देखकर व्यापारी भड़क गए और बाजार में हंगामा कर दिया। उन्होंने पालिका के अफसरों पर मनमानी करने का आरोप लगाते हुए बाजार बंद कर धरना देने की चेतावनी भी दी। इसके बाद कलक्ट्रेट में प्रभारी मंत्री के सामने हंगामा किया तो जांच के आदेश दिए गए।
संयुक्त व्यापार वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष नंदलाल डोगरा, महामंत्री संजय रुहेला आदि ने बताया कि नगर पालिका की टीम ने मंगलवार की सुबह करीब पांच बजे अतिक्रमण हटाने के लिए बड़ा बाजार, गांधी बाजार, शौकत मार्केट, कोर्ट रोड, ठाकुरद्वारा मंदिर के पास 200 से अधिक दुकानों पर लाल रंग से कट का निशान बना दिया। जबकि इस मामले में नगर पालिका के अफसरों ने व्यापारियों से वार्ता भी नहीं की और नोटिस भी नहीं दिया गया। व्यापारियों की सहमति से अतिक्रमण हटाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अतिक्रमण हटाने के नाम पर अफसरों की मनमानी और व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने खुली बैठक कर व्यापारियों से सहमति लेकर अतिक्रमण हटाने की मांग की। हंगामा करने वालों में विनोद शर्मा, संजय वर्मा, कपिल अग्रवाल, लक्ष्मण सिंह, पप्पू फौजदार, शुभम अग्रवाल, संजय जैन, मोहनलाल, रवि गुप्ता समेत अन्य व्यापारी शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें