फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरेबान तक हाथ पहुंचा तो टूटी दोघट पुलिस की नींद

विज्ञापन
विज्ञापन
गिरेबान तक हाथ पहुंचा तो टूटी दोघट पुलिस की नींद
विज्ञापन

दाहा/दोघट (बागपत)। दरोगा के गिरेबान तक हाथ पहुंचा तो दोघट पुलिस की आंख खुली। थाने में महिला के हंगामे के दूसरे दिन देवर-भाभी और 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, गाली गलौज और मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने सीओ रमाला अनुज चौधरी से मामले की जानकारी ली। सीओ के निर्देश पर मुकदमा दर्ज कराया गया है।
दोघट से एक युवक को पकड़ने पहुंची पुलिस को महिलाओं के विरोध का सामना करना पड़ा था। पुलिस किसी तरह युवक को थाने लेकर पहुंची। लेकिन यहां भी विरोध हुआ। महिलाओं ने दोघट थाने में हंगामा किया। हालात यहां तक पहुंचे तो पकड़े गए युवक की भाभी ने एक दरोगा का गिरेबान पकड़ लिया। वर्दी फाड़ने की कोशिश की। हवालात में खड़ा युवक भी पुलिसकर्मियों के साथ बहस करता रहा। लेकिन पुलिस बेबस नजर आई। महिला का शांति भंग में चालान कर दिया गया। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने मामले में पुलिस से जवाब तलब किया। इसके बाद मंगलवार को पुलिस ने फिर कार्रवाई की। सीओ रमाला अनुज चौधरी ने बताया कि सब इंस्पेक्टर आनंद प्रकाश की ओर से थाने में घुसकर सरकारी कार्य में बाधा डालने, मारपीट करने, अभद्रता करने के आरोप में केस दर्ज कराया गया है। इसमें अमित और उसकी भाभी प्रीति को नामजद करते हुए 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो वायरल, पुलिस की किरकिरी
दाहा। दोघट थाने में हंगामे का वीडियो वायरल होने से पुलिस की खूब किरकिरी हुई। महिला ने वीडियो बना रहे दरोगा का गिरेबान पकड़ लिया, जिसके बाद दरोगा को महिला पुलिसकर्मी वीडियो में बचाती हुई नजर आ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें