फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोरे आने के बाद गेहूं तौल कार्य हुआ शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। मंगलवार को बोरों की कमी के चलते खेकड़ा नगर स्थित सहकारी क्रय विक्रय समिति पर गेहूं खरीद का कार्य बंद हो गया था। इससे परेशान किसानों ने हंगामा प्रदर्शन कर अधिकारियों से बोरे मंगवाकर तौल कार्य शुरू कराने की मांग की थी। बृहस्पतिवार को बोरे आने के बाद केंद्र पर तौल कार्य शुरू हो गया।
विज्ञापन

रेलवे रोड स्थित सहकारी क्रय विक्रय समिति पर पीसीएफ द्वारा संचालित गेहूं तोल केंद्र स्थापित है। मंगलवार को दो दर्जन किसान अपने ट्रैक्टर ट्रालियों में अनाज लादकर केंद्र पर तुलवाने के लिए पहुंचे थे। मगर, वहां पर बोरे न होने के कारण केंद्र पर तौल कार्य बंद हो गया था। इससे क्षुब्ध किसानों ने जमकर हंगामा प्रदर्शन कर अधिकारियों से बोरे भिजवाकर तौल कार्य शुरू कराने की मांग की थी। बृहस्पतिवार को बोरे आने के बाद केंद्र पर गेहूं तौल का कार्य शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें