फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: आज से 16 क्रय केंद्रों पर शुरू होगी गेहूं की खरीद

Sat, 01 Mar 2025 12:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिले में गेहूं खरीद के लिए जिला प्रशासन ने 16 क्रय केंद्र बनाए हैं। इस बार सरकार ने गेहूं का समर्थन मूल्य 2425 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है। वहीं 20 रुपये छनाई और उतरवाई अलग से दिया जाएगा। एक मार्च से क्रय केंद्र शुरू होंगे। गेहूं का भुगतान सीधे किसानों के खाते में पहुंचेगा।
विज्ञापन

खेतों में गेहूं की फसल पककर तैयार हो रही है, इसे देखकर जिला प्रशासन ने भी गेहूं क्रय केंद्रों के संचालन की कार्रवाई शुरू कर दी है। एक मार्च से जिले में 16 क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद कार्य शुरू हो जाएगा। जिला खाद्य विपणन अधिकारी विकास चंद तिवारी ने बताया कि शनिवार से सभी क्रय केंद्रों को संचालित कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि बागपत, खेकड़ा, बड़ौत और बिनौली में खाद्य विपणन विभाग की ओर से गेहूं की खरीद की जाएगी।
वहीं सरूरपुर कलां, मुकारी, खट्टा प्रहलादपुर, बालैनी, लहचौड़ा एवं खैला, फिरोजपुर, सिंगौली तगा, बड़ागांव, मुबारिकपुर, रटौल, नांगल, कुर्डी में क्रय केंद्र बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्रों पर केवल पंजीकृत कृषकों से ही गेहूं की खरीद होगी। उन्होंने कृषकों से कृषि विभाग में अपना पंजीकरण कराने की अपील की, ताकि किसानों को किसी भी तरह की परेशानी न उठानी पड़े।
विज्ञापन

बताया कि इस बार एक लाख 60 हजार क्विंटल गेहूं खरीद का लक्ष्य मिला है और किसानों को गेहूं का समर्थन मूल्य 2425 रुपये प्रति क्विंटल दिया जाएगा। खरीद के बाद उनके खाते में 48 घंटे में भुगतान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें