फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही के घर क्या करने गया था रफीक

Fri, 29 Apr 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
खून के निशान देखते डीएम। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत में फरीद की हत्या होने के बाद भी अभी तक यह पता नहीं चला है कि आखिरकार रफीक सिपाही के घर पर अपने साथियों को लेकर क्यों पहुंचा ? उसका इरादा क्या था ? इसको लेकर शहर में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी रफीक अग्रवाल मंडी टटीरी के व्यापारी विष्णु मित्तल से दस लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में जेल गया था।   फिलहाल जमानत पर छूटा हुआ है। बताया जाता है उसका बुधवार शाम कांस्टेबल रघुवीर से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। लोगों ने वहां पर पहुंचकर बीच-बचाव करा दिया था। सिपाही अपने कमरे पर पहुंच गया था, लेकिन कुछ देर बाद ही रफीक अपने साथियों के साथ वहां पर पहुंच गया। इस दौरान वहां पर गोली चली। इसमें युवक फरीद की मौत हो गई।
विज्ञापन

    आखिरकार रफीक सिपाही के घर पर अपने साथियों को लेकर क्यों पहुंचा? ऐसा वहां क्या हुआ कि सिपाही ने गोली चला दी ? यह सवाल अभी भी लोगों के जहन में उठ रहा है। सीओ कर्मवीर सिंह ने कहा मामले की जांच चल रही है। अभी इस बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें