फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियों का किया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
-वापस लौटने पर खिलाड़ियों का बड़ागांव के जीवन फार्म हाउस में हुआ स्वागत
विज्ञापन

फोटो नंबर 11केएआर 1
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। नोएडा में पांच से आठ अक्तूबर तक राष्ट्रीय ओपन ताइक्वांडो प्रतियोगिता हुई, जिसमें क्षेत्र के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। ताइक्वांडो संघ के सचिव सचिन शर्मा ने बताया कि ताइक्वांडो के क्योरिगी और पूमसे में खिलाड़ी विधि कुंडू, अभिनव धामा, शिवा डोडवाल, पंकज और कृष्णा ने रजत पदक जीते।
विज्ञापन

ताइक्वांडो की क्योरिगी शैली में खिलाड़ी काजल, अंजलि, शिवा, कनिका, मोनू ने कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। वापस लौटने पर लोगों ने खिलाड़ियों का बड़ागांव के जीवन फार्म हाउस में स्वागत किया। इस मौके पर संघ अध्यक्ष सुभाष त्यागी, अजीत यादव, धर्मेंद्र शर्मा, सोनू त्यागी, साइमा खोखर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें