कन्डेरा गांव स्थित क्रय केन्द्र पर हंगामा करते किसान
- फोटो : BAGHPAT
रमाला चीनी मिल के कंडेरा गांव के तीन क्रय केंद्रों पर तीन दिन से तौल बंद
संवाद न्यूज एजेंसी
रमाला। सहकारी चीनी मिल रमाला के कंडेरा गांव में क्रय केंद्र से गन्ने का उठान न होने के कारण तीन दिन से तौल बंद है। मंगलवार को गन्ने का उठान कराकर तौल शुरू कराने की मांग को लेकर किसानों ने क्रय केंद्र पर हंगामा किया।
कंडेरा गांव में रमाला मिल के तीन गन्ना क्रय केंद्र हैं। केंद्रों पर तीन दिन से तौल बंद है। किसानों का कहना है कि तौल न होने के कारण गन्ना खेतों में पड़ा है। उनके सामने पशुओं के चारे की समस्या का आ रही है। तौल समय पर न होने के कारण गेहूं की बुआई प्रभावित हो रही है। मंगलवार को तौल शुरू कराने की मांग को लेकर किसानों ने हंगामा किया। इस मौके पर मनोज, तेज सिंह, ओमप्रकाश, उपेन्द्र, देवेंद्र, नरेन्द्र, बिट्टू, हरवीर, पप्पू, रामकुमार मौजूद रहे। उधर, चीनी मिल प्रबंधक डॉ. आरबी राम का कहना है कि केंद्रों से जल्द ही गन्ने का उठान कराकर तौल शुरू कराई जाएगी।