फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रय केंद्रों पर तौल बंद, बुग्गियों में सूख रहा किसानों का गन्ना

विज्ञापन
विज्ञापन
मलकपुर और किनौनी चीनी मिल के क्रय केंद्रों पर दस दिन से बनी स्थिति
विज्ञापन

किसानों ने जल्द तौल शुरू न कराने पर दी धरने की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
चांदीनगर। मलकपुर और किनौनी चीनी मिलों के चांदीनगर क्षेत्र में स्थापित गन्ना क्रय केंद्रों पर दस दिन से तौल बंद है। किसानों का गन्ना बुग्गियों में पड़ा सूख रहा है। तौल न होने के कारण किसानों को परेशानी हो रही है। किसानों ने मिल प्रबंधन से तौल जल्द शुरू कराने की मांग की है। उन्होंने समस्या का समाधान न होने पर धरने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

ढ़िकौली, खट्टा प्रह्लादपुर, चमरावल, ललियाना गांव में मलकपुर मिल और किनौनी मिल के क्रय केंद्र है। इन गांवों के क्रय केंद्रों पर पिछले दस दिन से गन्ने की तौल नहीं कराई जा रही है। क्रय केंद्रों पर किसानों का गन्ना ट्राली और बुग्गियों मे लदा सूख रहा है। नियमित तौल न होने के कारण किसानों का काफी गन्ना खेतों में खड़ा हुआ है। गर्मी बढ़ने के कारण गन्ना छुलाई में परेशानी हो रही है। ढिकौली के किसान विनय ढाका, ओमबीर, नरेश, सतीश, नरेश ढाका, सहदेव, संजय, रामबीर, राजबीर का कहना है कि तौल न होने से सेंटर और खेतों में पड़ा गन्ना सूख रहा है, जिससे किसानों का नुकसान हो रहा है। उन्होंने किसानों की समस्या का समाधान कराने के लिए केंद्रों पर जल्द तौल कराने की मांग की है। किसानों ने जल्द तौल शुरू न कराने पर धरने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें