कांटेक्ट ट्रेसिंग बढ़ाने व बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। डीएम शकुंतला गौतम ने कोविड-19 की बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को संदिग्ध व्यक्तियों की कांटेक्ट ट्रेसिंग करने तथा कोरोना संक्रमितों को बेहतर ट्रीटमेंट देने के निर्देश दिए। बृहस्पतिवार को जिले में सात कोरोना संक्रमित मिलें है।
डीएम ने अधिकारियों को लोगों को कोरोना संक्रमण के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए। संदिग्ध व्यक्तियों की कांटेक्ट ट्रेसिंग कर मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के लिए कहा। इसके अलावा संचारी रोग नियंत्रण के लिए सफाई अभियान चलाने के भी निर्देश दिए। सीएमओ डॉ आरके टंडन ने बताया कि बृहस्पतिवार को जिले में सात कोरोना संक्रमित मिले है। अब संक्रमितों की संख्या 1375 हो गई है जबकि संक्रमण से 24 मौतें हो चुकी है। बैठक में प्रशासनिक एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।