फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटिस जारी होते ही जमा कराए हथियार

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 17 लोगों ने जमा कराया तीसरा शस्त्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। शासन से खिलाड़ी और सैनिक को छोड़कर अन्य लोगों को दो से अधिक हथियार जमा करने के निर्देश दिए थे। इस पर डीएम ने तीन हथियार रखने वाले लोगों को नोटिस जारी कर हथियार जमा करने के निर्देश दिए थे। जिले में 17 लोगों ने अपने-अपने हथियार जमा कर दिए। अब सिर्फ खिलाड़ियों व पूर्व सैनिक के पास ही तीन हथियार बचे हैं।
विज्ञापन

जनपद में चार हजार 880 शस्त्र लाइसेंस है। गृह मंत्रालय ने एक व्यक्ति पर दो से अधिक शस्त्र होने पर जमा करने के निर्देश दिए थे। इनमें खिलाड़ियों व सैनिक, पूर्व सैनिकों को छूट प्रदान की गई थी। डीएम राजकमल यादव ने जिले के 17 लाइसेंस धारकों को नोटिस जारी कर एक हथियार जमा करने के निर्देश दिए थे। डीएम के नोटिस के बाद जनपद में तीन हथियार रखने वाले भाजपा, रालोद व सपा नेताओं ने अपना एक हथियार थाना में जमा कर दिया था। शस्त्र बाबू अंजू गुप्ता ने बताया कि निर्देशों के बाद जिले 17 लोगों ने अपने शस्त्र थाने में जमा करा दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें