फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में भाजपा को सत्ता से बाहर करने के लिए सपा-कांग्रेस के गठबंधन के लिए कुर्बानी देने के लिए हम तैयार : चंद्रशेखर

विज्ञापन
टीकरी कस्बे में कार्यकर्ताओं को संबो​धित करते आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष व सांसद चंद्रशेखर आजा - फोटो : 1
विज्ञापन
-
विज्ञापन

- टीकरी कस्बे में पहुंचे आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष एवं नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट (बागपत)। आजाद समाज पार्टी अध्यक्ष एवं नगीना के सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि केंद्रीय राज्यमंत्री चौधरी जयंत सिंह यदि थोड़ी समझदारी दिखाते तो प्रदेश से भाजपा का सूपड़ा साफ हो जाता। उन्होंने समझदारी नहीं दिखाई और भाजपा के साथ गठबंधन कर लिया। भाजपा सरकार में किसानों, मजदूरों व युवाओं का उत्पीड़न हो रहा है और सरकार इनकी बात तक नहीं सुन रही है।
चंद्रशेखर मंगलवार को टीकरी कस्बे में कार्यकर्ता विकास कुमार की मौत होने पर परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि जब चीनी का दाम छह हजार रुपये क्विंटल के पार पहुंच गया तो किसानों को भी छह सौ रुपये क्विंटल गन्ना मूल्य मिलना चाहिए। खाद व बीज के दाम बढ़ते जा रहे हैं, जिससे किसानों की लागत अधिक आ रही है। प्रदेश सरकार को किसानों की समस्या को देखते हुए फसलों का वाजिब दाम देना चाहिए।
विज्ञापन

कहा कि भाजपा ने पिछला विधानसभा चुनाव किसानों की मान-मनौव्वल करके जीता था और अब युवाओं को मनाने पर लगी है, ताकि विधानसभा व पंचायत चुनाव में जीत दर्ज कर सकें। सेना में चार वर्ष की नौकरी ठेकेदारी पर कर दी और अब दो वर्ष बढ़ाने की बात कही जा रही है, लेकिन युवा उनके बहकावे में नहीं आने वाले हैं। गठबंधन में खतौली सीट भाजपा से छीनी गई है, लेकिन विपक्षी दलों के स्थापित लोग ही भाजपा को जिता रहे हैं।
उन लोगों का अहंकार भाजपा को बढ़ावा दे रहा है। भाजपा को इस बार सत्ता से बाहर करने के लिए सपा-कांग्रेस गठबंधन के लिए किसी भी तरह की कुर्बानी देने के लिए तैयार हैं। जिससे भाजपा के प्रत्याशियों को हराने का कार्य किया जा सके। इस मौके पर जिलाध्यक्ष चमन सिंह, आशीष अंबेडकर, सुरेश, धीरज राठी, बबलू कश्यप, रमेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


- पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बननी चाहिए हाईकोर्ट बेंच
सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि सरकार को पश्चिम उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना करनी चाहिए, ताकि लोगों को समय से न्याय मिल सके। कहा कि प्रदेश में खुलेआम हत्याएं हो रही हैं और सुरक्षा पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री के पास पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था है। भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है और रोज अफसर रिश्वत लेते गिरफ्तार हो रहे हैं। उन्होंने 26 नवंबर को लखनऊ में होने वाली रैली में भी लोगों से पहुंचने का आह्वान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें